Pahalgam Terror Attack to Kashmir's Prosperity नाम और धर्म पूछकर निर्मम हत्या: पहलगाम का आतंकी हमला कश्मीर की खुशहाली के लिए कितना बड़ा झटका?
Pahalgam Terror Attack to Kashmir's Prosperity नाम और धर्म पूछकर निर्मम हत्या: पहलगाम का आतंकी हमला कश्मीर की खुशहाली के लिए कितना बड़ा झटका? 22 अप्रैल 2025 , जम्मू-कश्मीर की सुरम्य वादियों में स्थित पहलगाम, जहां हर साल लाखों पर्यटक सुकून की तलाश में आते हैं — वहीँ हुआ एक ऐसा वीभत्स आतंकी हमला जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। चार हथियारबंद आतंकियों ने बैसारन घाटी में निहत्थे पर्यटकों पर हमला किया। उन्होंने सबसे पहले लोगों से उनके नाम और धर्म पूछे — और फिर जिनकी पहचान हिंदू के रूप में हुई, उन्हें बेरहमी से गोली मार दी। अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हैं। एक लक्षित हमला — आतंक की नई परछाईं हमले की प्रकृति बताती है कि यह कोई सामान्य आतंकी वारदात नहीं थी। यह एक पूर्व-नियोजित, लक्षित और विचारधारा-प्रेरित हत्याकांड था। "कश्मीर रेजिस्टेंस" नामक एक नवगठित आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन घाटी में बाहरी नागरिकों की मौजूदगी का विरोध करता है और ऐसे हमलों के माध्यम से क्षेत्र को डर के साए में ढकेलना चाहता...